Tranding
Mon, 09 Mar 2026 05:17 PM

साइबर ठगों ने प्राथमिक्की होने की बता कर 1.22 लाख ऑनलाइन अलग-अलग खातों में जमा कराकर ठगे

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

साइबर ठगी करने का मामला इन पर्व त्योहारों केअवसर पर विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है,कभी बिजली के बिल, कभी बैंक के लोन दिलाने के नाम पर,इसके अलावाअन्य लाभान्वित योजना का लाभ बताकर, ऑनलाइन खरीदारी का लालच देकर,कमीशन के आधार पर व्यवसाय करने का बहाना बनाकर साइबर ठगी करने का मामला नित्यदिन सुनने को मिल रहा है।इस ठगी के मामले में, साइबर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज हो रही है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी,मिंटू कुमार को फोन कर साइबर अपराधियों ने झूठी प्राथमिकी दर्ज होने के नाम पर डरा कर 1लाख 22 हजार की ठगी कर ली है। घटना में मिंटू कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिएआवेदन दिया है।साइबर थाना के डीएसपी,गौतम शरणओम ने संवाददाता को बताया कि आवेदन मिला है,मामले में कार्रवाई की जा रही है। मिंटू कुमार नेआवेदन में बताया है कि एक 1 मार्च की सुबह करीब 10:00 बजे अलग अलग नंबर से उसको मोबाइल पर कॉलआया, कॉल करने वाले ने कहा कि हम लोग थाना से बोल रहे हैं तुम प्रतिदिनअपने मोबाइल फोन पर न्यूड वीडियो देखते हो,जिस कारण देश के अलग-अलग 75 थानों में तुम्हारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस से तुम्हें गिरफ्तार करने के लिए तुम्हारे घर पर जाएगी,तुम्हें और तुम्हारे घर वालों को उठाकर जेल में भेज भेज देगी,तुम चाहते हो कि तुमको और तुम्हारे घर वालों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करें तो तुम एक नंबर पर कुछ पैसा डालो,अपराधियों ने कहा कि किसी से इस बात की जानकारी नहीं देना,नहीं तो हम लोग कोई मदद नहीं कर पाएंगे,जैसा कहते हैं,वैसा करते चलो,इसके बाद अपराधियों ने उसी दिन सुबह से शाम तक मिंटू से अलग-अलग मोबाइल नंबर क्यूआर कोड पर एक लाख ₹22 हजार डलवा लिया, पैसा डलवाने के बाद साक्षय मिटाने के लिए मिंटू के मोबाइल को रिसेट करवा दियाशाम कोअकेले में रो रहा था,इसकी मां का इस पर नजर पड़ गई,पूछने पर उसने सारी बात मां और घर वालों से बताया,इसके बाद घर वालों ने इसकी शिकायत साइबर थाने के पोर्टल पर दर्ज कराई।पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है,इस घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap