Tranding
Fri, 24 Apr 2026 12:07 PM

बलिया के हल्दीरामपुर छपिया अग्निकांड पीड़ितों के सहायता हेतु उतरा व्यापार मंडल

धनंजय कुमार शर्मा

बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के हल्दीराम पुर स्थिति छपिया गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूरे इलाके में मातम और बेबसी का माहौल है। आग की विभीषिका ने देखते ही देखते कई परिवारों की वर्षों की मेहनत को राख में तब्दील कर दिया, जिससे पीड़ितों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। इसी बीच मानवता और संवेदनशीलता की एक सशक्त मिसाल पेश करते हुए नगर पंचायत बिल्थरारोड के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी टीम ने पीड़ित परिवारों के मदद के लिए हाथ बढ़ाया। एसडीएम शरद चौधरी की देखरेख में राहत सामग्री के रूप में राशन किट वितरित किया गया, जिससे प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत मिल सकी।राहत वितरण के दौरान अधिकारियों एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने पीड़ितों का दुख दर्द सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस पहल से यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में समाज के जिम्मेदार लोग एकजुट होकर पीड़ितों के साथ खड़े हैं।

इस दौरान अध्यक्ष प्रशांत कुमार "मंटू"ने कहा कि इस घटना अग्निकांड में बेघर हुए सभी परिवारों की हर संभव मदद आगे भी की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से एक पीड़ित परिवार की स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि उसकी बिटिया की शादी आगामी 15 मई को तय थी,जिसे लेकर अब परिवार गहरे संकट में है। इस पर उन्होंने विवाह में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने इस संवेदनशील पहल के लिए व्यापार मंडल और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में मिला यह साथ उनके लिए बड़ी राहत और संबल साबित हो रहा है। इस मानवीय पहल में एसडीएम शरद चौधरी पीड़ितों के साथ में रहे और परिवारों के बीच जाकर उनकी स्थिति का आकलन किया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया,जिससे पीड़ितों के चेहरे पर थोड़ी राहत की झलक दिखी। वही समाज में एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ा की विपत्ति की घड़ी में एकजुटता ही सबसे ताकत होती है।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap