अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सोवा बाबू चौक से जीएमसीएच गेट तक कार्रवाई,जुर्माना व जब्ती की भी हुई कार्रवाई
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह बाबू चौक मीना बाजार से होते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक अतिक्रमण हटाओअभियान के तहत नगर निगम बेतिया द्वारा सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक,मीना बाजार,जंगी मस्जिद होते हुए जीएमसीएच गेट तक सड़क एवं नाले पर स्थितअस्थाई ठेला/गुमटी/दुकान/पार्किंग को हटाने की कार्रवाई की गई।इस क्रम में जुर्माना अधिरोपित करते हुए सामग्री भी जब्त की गई। जिला परिषद में नगर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने में भी लाखों लाख रुपया तक खर्च आता है,जिससे राजस्व की क्षति होती है,मगर इसका सधान होने के बदले पुनः दो-तीन दिनों केअंदर फिर अतिक्रमण कर दुकान,गुमटी, झोपड़ी, ठेला,खोंचा लगा दी जाती है,अतिक्रमण हटाने का यह प्रकरण का कोई सार्थक नतीजा सामने नहीं आता है, इसका मुख्य कारण यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान के तैनाती होनी चाहिए पुन: अतिक्रमण करने वाले लोगों को जेल के सलाखों के पीछे डालना होगा अतिक्रमण मुक्त किए गए स्थान पर प्रशासन को पैनी नजर रखनी पड़ेगी नहीं तो उन लोगों का पुनः मुझको भव:वाली स्थिति पैदा हो जाएगी।विशेष कर, शोआ बाबू चौक से,मीना बाजार,सो बाबू से विश्वामित्र मार्केट होते हुए,मीना बाजार,जंगी मस्जिद होते हुए अस्पताल गेट तक इस पर निगरानी रखनी पड़ेगी, क्योंकि यही मुख्य रास्ता है, जिस परअतिक्रमणकारी अतिक्रमण करके दुकान, गुमटी, ठेला,झोपड़ी,खउनचा मकान लगा लेते हैं,जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।