Tranding
Sat, 30 May 2026 12:53 AM

पुलिसकर्मियों पर पथराव से गाड़ी का शीशा टूटा बालू ट्रैक्टर जब्ती के दौरान झड़प

रिपोर्ट : विनोद विरोधी

गया, बिहार

गया में बालू से लदे ट्रैक्टर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ। स्थानीय लोगों के साथ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और हालात पर काबू पाया गया। घटना सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा रोड इलाके की है। सोमवार की सुबह जब पुलिस ने एक ट्रैक्टर को रोका तो ग्रामीण विरोध में उतर गए।. इससे मौके पर विवाद शुरू हो गया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस पर आरोप लगाने लगे कि ट्रैक्टर में अब बालू नहीं है, फिर भी जबरन गाड़ी को जब्त किया जा रहा है। जबकि बताया यह भी जा रहा है कि ड्राइवर ने पुलिस को देखकर कथित रूप से बालू नीचे गिरा दी थी।पुलिसकर्मियों पर बरसे ईंट-पत्थर

बहस तेज होते-होते कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान पुलिस वाहन का शीशा टूट गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने खुद को बचाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद भीड़ धीरे-धीरे तितर-बितर हो गई और हालात काबू में आ गए।

Karunakar Ram Tripathi
29

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap