बगीचे में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, फैली सनसनी, मचा कोहराम।
शहाबुद्दीन अहम्मद
बेतिया, बिहार
सिकटा थानाअंतर्गत एक बगीची में एक किशोरऔर किशोरी का शव पेट से लटका हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया,सूचना मिलये ही सिकटा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि सिकटा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की बताई गई है,मृतकों की पहचान, सिरसिया गांव निवासी,शेख बुनियाद के 15 वर्षीय बेटे सादुल्लाहआलम और इजहारअंसारी की 14 वर्षीय बेटी,सहबुन निशा के रूप में की गई है।ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि मुस्लिम होने के नाते यह दोनों प्रेमीयूगल सेहरी से पहलेअपने-अपने घर से दोनों गायब हो गए। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि रात दोनोंअपने-अपने घरों में खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब परिवार के सदस्य सेहरी के लिए जगे तो दोनों घर से गायब मिले। परिजनों नेआसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।इसी दौरान ग्रामीणों ने बगीचे में पेड़ से लटकी उनके शवों को देखकर परिजनों को सूचित किया।इस घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया है,गांव में घटना को लेकर तरह-तरह के चर्चाएं हो रही है,कुछ ग्रामीणों ने इसे प्रेमप्रसंग से जोड़कर देख रहे हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि,खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि बगीचे से युवक और युवती के शव बरामद किए गए हैं,दोनों लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या का मामला है।