योग सप्ताह के तहत महराजगंज पुलिस ने किया सामूहिक योगाभ्यास
करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित "योग सप्ताह" के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के सभी थानों, कार्यालयों एवं शाखाओं में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तनावमुक्त रहने का संकल्प लिया। इस दौरान योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन का संदेश भी दिया गया।