Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:54 AM

जिला पदाधिकारी,पश्चिम चंपारण अपने काम के अधार पर हुए एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित।

शहाबुद्दीन अहमद


बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।


जिला पदाधिकारी,पश्चिम चंपारण कुंदन कुमार को इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन द गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान,डीएम,कुंदन कुमार को, भारत सरकार के गृह मंत्री,अमित शाह ने दिया है। डीएम को चनपटिया स्टार्टअप जोन के लिए ही अवार्ड मिला है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों से घर वापस लौटे कारीगरों को डीएम,कुंदन कुमार ने काउंसलिंग कर अपने हुनर के आधार पर उन्हें उधमी बनाया था,जिसके चलते चनपटिया स्टार्टअप जोन में आज भी 57 उद्यमी अपने कारोबार कर रहे हैं,जिनका सालाना टर्नओवर लाखों में है। चनपटिया के उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय बाजार भी मिलना शुरू हो चुका है। बिहार सरकार ने चनपटिया मॉडल को पूरे राज्य के जिलों में लागू करने की बात कही है। कोरोना काल के आपदा को अवसर में बदलने के कारण ही जिला पदाधिकारी,पश्चिम चंपारण,कुंदन कुमार को इसअवार्ड से सम्मानित किया गया है,इनके इस सम्मान को मिलने से पूरे जिले वासियों का सर गर्व से ऊपर उठ गया है,साथ ही जिला पदाधिकारी की इस उपलब्धि पर पूरे चंपारणवासी खुशी में झूम रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap