Tranding
Thu, 18 Jun 2026 06:58 AM

सहयोग सह जनकल्याण शिविर का जायजा लेने पहुंचे जिप उपाध्यक्ष डॉ. शीतल।

-सभी विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश।

प्रचार-प्रसार की कमी से कम रही लोगों की भागीदारी।

प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन करने पर दिया जोर।

 रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव शिविर में पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों पर जाकर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

ज्ञात हो कि प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन 16, 17 एवं 18 जून तक किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लाभुक तक पहुंचाना है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन किया जाना है। उन्होंने कहा कि शिविर में आम लोगों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण प्रचार-प्रसार में कमी प्रतीत होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों की व्यापक जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे शिविर आम लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं को उनके द्वार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष, अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी मनोहर लाल, उपप्रमुख सोनाबली यादव, पंचायत समिति सदस्य रेवा सिंह, गणेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap