Tranding
Fri, 29 May 2026 12:43 AM
शिक्षा / Jan 23, 2026

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

 गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बजरकर पंचायत के तेतरिया गांव में स्थित प्रकाश विद्या मंदिर के प्रांगण में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 5 से लेकर दसवीं तक की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा स्मार्ट सिटी, वॉटर प्यूरीफायर ,प्रदूषण नियंत्रण, इलेक्ट्रिक जेनरेशन, मेट्रो स्मार्ट सिटी के अलावा आर्ट एवं क्राफ्ट की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के डायरेक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शन शिक्षकों के मेहनत एवं बच्चों के प्रतिभा का परिणाम है ।इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल नूतन देवी के अलावा उत्तम कुमार, सुजाता कुमारी, विशाल कुमार, बबलू कुमार, आलोक कुमार आदि शिक्षकगण मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
59

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap