Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:30 PM

मध्य प्रदेश के शिवानी में हुए घटना में जिले के चार व्यक्तियों की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मध्य प्रदेश राज्य में कमाने गए जिला के चार लोग रफ्तार के कहर का शिकार होकर जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना के गोखुला पंचायत के मथुरा गांव वार्ड संख्या 9 के निवासी मदन शाह के घर पर कोहराम मचा हुआ है,घर वाले के साथ-साथ पूरा गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है,गांव के लोगों के रोने की आवाज से पूजा क्षेत्र गमगीन हो गया है। मध्य प्रदेश के शिवानी में मदन शाह के 40 वर्षीय पुत्र,सुनील कुमार,उसका साला,रक्सौल के चिकनी गांव निवासी, मुकेश शाह,बाल्मीकि नगर के चंपानगर निवासी, प्रतिमा देवी और प्रतिमा देवी का 4 साल का पुत्र प्रिंस कुमार रफ्तार की कहर का शिकार हो गया, सभी आंध्र प्रदेश से गोरखपुर लौट रहे थे,उनलोगों की मौत सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के शिवानी में हो गई है। मृतक सुनील के पिता,मदन सहने संवाददाता को बताया कि सुनील आंध्र प्रदेश में 4 साल से रहकर वहां पर हार्वेस्टिंग मशीन चलाता था,उसके एक रिश्तेदार भैरवगंज मसहवा गांव निवासी, अनीश कुमार का पैर काम करते वक्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, आंध्र प्रदेश में उसका इलाज चल रहा था,लेकिन ठीक नहीं हो रहा था। सुनील अपने साला रक्सौल के चिकनी गांव निवासी मुकेश और अनीश के रिश्तेदारों के साथ एंबुलेंस से गोरखपुर लेकर आ रहे थे,इस दौरान एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पोल में टकरा गई, उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृत् सुनील के पिता ने संवाददाता को बताया कि सुबह हादसा हुआ था, एंबुलेंस में सवार प्रतिमा देवी के पति लालू साह ने बताया के सभी मर गए तो हम लोग बेचैन हो गए ।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap