Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:41 AM

जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों मे भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 101 वें जयन्ती के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, निबंध व एकल काब्य प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि अटल जी एक महान राजनेता थे। वे एक बेहतरीन लेखक व कवि भी थे। उनका जीवन आज सबके लिए प्रेरणा प्रेरणा स्रोत है। उनका जीवन सरलता, संकल्प और सदाशयता का प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि संघर्ष व्यक्ति को बेहतर बनाता है। इसलिए अगर जीवन में सफल होना है तो परिश्रम और संघर्ष के लिए तैयार रहिए।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में विजेता विशाल जायसवाल को पांच हजार का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, द्वितीय स्थान प्राप्त अमर नाथ यादव को तीन हजार, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, तथा तृतीय स्थान पर जागृति त्रिपाठी को दो हजार प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त आर्दश पाण्डेय को दस हजार , द्वितीय प्राजंल यादव को पांच हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अवधेश को दो हजार पांच सौ का डेमो चेक प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह एवं एकल काब्य पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त घनश्याम पाण्डेय को दस हजार, उदय गुप्ता द्वितीय को पांच हजार व अनुराधा चौरसिया तृतीय को दो हजार पांच सौ सहित प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, विद्यालय के अध्यापक सहित प्रतिभागी व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
36

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap