Tranding
Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM

नहर में निर्माणाधीन वाल गिरा, खुली गुणवत्ता की पोल

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक क्षेत्र के नहरों में पूल पुलियों के नीचे सिंचाई खण्ड प्रथम द्वारा कराए जा रहे वाल के निर्माण में संबंधित फर्म द्वारा घोर अनियमितता की जा रही है जिसके कारण सोमवार को बना वाल टीकर चौराहे पर भरभराकर गिर गया जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है ।

सिंचाई विभाग कार्यदायी संस्था द्वारा मधुबनी एवं चौक माइनर में जितने पूल व पुलिया बने हैं उनके नीचे पानी से कटान न हो उसके लिए दोनों किनारों पर वाल का निर्माण कराया जा रहा है।लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री के प्रयोग के कारण निर्माण होने के चौबीस घण्टे के भीतर ही अनेक स्थानों पर वाल गिर जा रहा है ।इस क्रम में महिम्न,जयप्रकाश, प्रदीप,गयासुद्दीन,विकास,राधेश्याम,पंकज, ओमप्रकाश आदि लोगों ने बताया कि विभाग एवं ठीकेदार की मिलीभगत से निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में जेई रूप नारायण ने बताया कि वाल गिरने की सूचना मिली है संबंधित ठीकेदार को पुनः बनाने के लिए निर्देश दे दिया गया है ।

Karunakar Ram Tripathi
58

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap