Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:51 AM

मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट द्वारा विद्युत अभियंता को किया गया सम्मानित।

रफी अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

विजयदशमी दशहरा एवं अन्य महापर्व के दृष्टिगत विद्युत विभाग द्वारा लगातार बिजली आपूर्ति की सुगम व्यवस्था आम जनमानस तक पहुंचाने तथा बिजली निगम द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के अनुरूप नियत समय पर जनता को सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर दिग्विजयनगर विकास मंच के तत्वावधान में भाजपा, व्यापारी नेताओं ने विद्युत विभाग के बक्शीपुर कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी एवं अवर अभियंता श्याम सिंह को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।सभा का नेतृत्व नगर निगम के उपसभापति पवन त्रिपाठी,पूर्व उपसभापति पार्षद ऋषि मोहन वर्मा एवं गोरक्षनाथ पूर्वांचल विकास मंच के संयोजक विष्णु शंकर श्रीवास्तव ने किया। नेताओं ने कहा कि योजना के अंतर्गत क्षेत्र में जर्जर पोल तार बदलने एवं क्षमता वृद्धि हेतु नए स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य आदि समस्याओं का समाधान जनता के अनुरूप समय बाद तरीके से अधिकारियों के नेतृत्व में कराया गया। मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी, महा नगर उपाध्यक्ष मुशरफ अली ,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राजू शर्मा,रितेश जायसवाल,सेक्टर संयोजक विवेक दीक्षित,नारद कुशवाहा,सचिन श्रीवास्तव,सतीश मौर्या आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
74

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap