Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:52 AM

मां के सामने बेटी का हुआ अपहरण, प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नवलपुर थाना क्षेत्र से एक मां के साथ शौच करने गई एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। बाइक सवार बदमाश जबरदस्ती युक्ति को उठाकर फरार हो गए। इस संबंध में अपहृत युवती की मां की नवलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाअध्यक्ष के अनुसार,सिसवा बैरागी गांव निवासी,बिरजू शाह और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती को जबरन बाइक पर बैठकर सरेह कीओर युवक ले जाकर फरार हो गया। प्राथमिकी के मुताबिक युवती अपनी मां के साथ घर के बगल सारेह में शौच करने के लिए गई थी,इसी दौरान पहले से घात लगाए बिरजू शाह अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा,उसने युवती को जबरन बाइक पर बैठाया,सरेह की ओर फरार हो गया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन की। लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका।अगले दिन जब युवती की मांआरोपी के घर पहुंची तोआरोपी के माता-पिता ने उनके साथ गालीगलौज,मारपीट का प्रयास किया। आसपास के लोगों के द्वारा बचाए जाने पर उसकी जान बची। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap