Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:20 AM

कार की ठोकर से घायल मजदूर हुआ रेफर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया माइकल कॉलोनी में एक मजदूर को कार चालक ने जबरदस्त ठोकर मार दी, जिसके कारण बुरी तरह घायल हो गया,और उसके दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए, आनंन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद स्थिति को देखते हुए बाहर इलाज कराने हेतु रेफर कर दिया ।

आसानी मोहल्ले वासियों का कहना है कि मजदूर काम कर रहा था, जैसे ही नीचे उतरा तेज रफ्तार से आ रही एक कार चालक ने उसे कुचल दिया। घायल मजदूर की पहचान रतनमाला के भगड़वा पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी,बिहारी लाल शाह, उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है।घायल मजदूर की पत्नी रेणु देवी ने संवाददाता को बताया कि घायल मजदूर बिहारी लाल शाह को एक पुत्र और दो पुत्री है।परिवार में मात्र यही कमाने वाले व्यक्ति थे,जिससे घर का भरणपोषण चलता था अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल मजदूर की स्थिति चिंताजनक है,घायल मजदूर के फर्द बयान के आधार पर संबंधित थाना को इसकी सूचना दी जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap