Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:55 AM

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद के समस्त थानों में "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा द्वारा थाना कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, प्राप्त प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बन्धित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पडे तथा प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बन्धित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना भिटौली में जनसुनवाई की गई। प्राप्त प्रकरणों में कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अवशेष मामलों के शीघ्र एवं विधिक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गणों को आदेशित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap