Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:02 AM

शहरी जलापूर्ति योजना हुआ टाय टाय फिश,5 साल के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया नगर निगम में जलापूर्ति योजना जो विगत वर्ष 2019 से शुरू होकर 2021 में पूर्ण होना था मगर 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी भी पूर्ण नहीं हो सका है और ना ही किसी क्षेत्र में जलापूर्ति योजना का लाभ मिल रहा है,शहरी क्षेत्र के घरों में आज तक इस योजना के अंतर्गत जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, किसी किसी क्षेत्र में आपूर्ति के लिए सारी व्यवस्था की गई मगर जलापूर्ति योजना में लगाए गए पाइप से पानी का रिसाव होने लगा है,जिसके कारण शहरी क्षेत्र के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। संबंध में बुडको के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद रेयान हैदर से पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा कि मुझे इस शहर में योग्यदान किए हुए मात्र 3 महीना हुई हुए हैं,इस संबंध में हमें अभी तक कोई पूरी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है ।जानकारी हासिल होते ही इस काम पर लग जाऊंगा,साथ ही यथाशीघ्र शहरी क्षेत्रों के घरों में पानी की आपूर्ति होने लगेगी, अगर इसमें किसी प्रकार की कहीं त्रुटि या पाइप से रिसाव होने की स्थिति में उसको विधिवत ठीक कराया जाएगा। उन्होने संवाददात

को बताया कि इस काम को करने वाली एजेंसी,नालंदा इंजिकोम प्राइवेट लिमिटेड को मई 2023 तक काम पूरा करने का समय दिया गया है,अगर इतने समय में काम पूरा नहीं हो सका तो इस कंपनी को ब्लैकलिस्टेड या डिबार्ड कर दिया जाएगा।

शहरी नल जल योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र को 7 जोन में बांटा गया था, जिसमें कुछ जोन में पानी की आपूर्ति पूरी तौर पर तो नहीं हो पा रही है,मगर किसी किसी जोन में पानी की आपूर्ति हो रही है,मगर 3 से अधिक जोन में अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है,शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पूरे सड़क को खोदकर बर्बाद कर दिया गया है, घरों में पाइप की आपूर्ति हो गई है,नल भी लग चुका है,मगर जल की आपूर्ति नहीं हो रही है।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap