Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:28 PM
धार्मिक / Sep 05, 2025

पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

नदीम कुरैशी 

रायबरेली, उत्तर प्रदेश। 

उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मीलादुन्नबी पर शुक्रवार को रायबरेली जिलेभर में जश्न का माहौल रहा। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने खुशी और अकीदत के साथ त्योहार मनाया। शहर में पारंपरिक जुलूसे मोहम्मदी बड़ी धूमधाम से निकाला गया। इसमें बच्चों, उलमा-ए-किराम काजिये शहर सोहैल अख्तर रजा मौलाना नाशिर आमिर हाफिज समेत विभिन्न अंजुमनों और मदरसों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। मुल्के हिंदुस्तान और पंजाब मे आये बाढ़ के लिए दुवा भी की गयी यह जुलुश सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह मरकजी जुलूस एदारा-ए-शरैया खिन्नी तल्ला से शुरू होकर खोया मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, डबल फाटक और जहानाबाद से गुजरता हुआ पुनः खिन्नी तल्ला चौराहे पर सलातो सलाम और दुआ के साथ संपन्न हुआ। रास्तेभर जगह-जगह लंगर और सबील के स्टॉल लगाए गए। अंजुमनों द्वारा सजाई गई मक्का-मदीना की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap