Tranding
Tue, 02 Jun 2026 12:33 AM
धार्मिक / Feb 18, 2023

पितेश्वरनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया जलाभिषेक।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ व विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शनिवार को पीपीगंज के पितेश्वरनाथ शिव मन्दिर भरोहिया पहुंच कर भारी सुरक्षा के बीच भगवान पितेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीपीगंज के बापू पीजी कालेज के मैदान में करीब 2.30 बजे दिन में हेलीकाप्टर से पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से भरोहिया पितेश्वरनाथ शिव मन्दिर पहुंचकर सर्वप्रथम शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव पर्वती का आराधना किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक फतेह बहादुर सिंह,जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश,एडीएम प्रशासन पीडी गुप्ता,एसएसपी गौरव ग्रोवर,सीओ सिटी,सीओ कैम्पियरगंज,अमित सिंह मोनू,पूर्वाचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव,दिनेश सिंह,जगदम्बा अग्रहरी,डा.दीपक सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap