Tranding
Mon, 01 Jun 2026 06:34 PM

इमामगंज में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कलस्टर अधिवेशन

रिपोर्ट विनोद विरोधी

गया भारतीय संविधान का सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन के उद्देश्य से जिले के इमामगंज प्रखंड में जिलास्तरीय कलस्टर अधिवेशन आयोजित की गई जिसमें दर्जनों सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के संकड़ों बुद्धिजीवी एवं समाजसेवीगण शामिल हुए।

संविधान निर्माता बाबासाहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पदयात्रा कर टाउन हॉल पहुंचकर उद्घाटनकर्ता अविता कुमारी प्रखंड प्रमुख बांके बाजार, मुख्य अतिथि रविन्द्र राम जिला परिषद सदस्य डुमरिया, विशिष्ट अतिथि डॉ बी पी नलिन आदि के द्वारा राष्ट्रपिता ज्योतिराव फूले एवं संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, करुणा, मैत्री आदि का विकास के लिए संवैधानिक जागरूकता पर बल दिया गया।

बामसेफ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह गया जिला प्रभारी अजय विद्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में "संपूर्ण राष्ट्रीयकरण के बिना राष्ट्र - ब्राह्म्णवादियों का खोखला राष्ट्रवाद" विषय पर प्रथम सत्र में मगध विश्वविद्यालय के प्रो डॉ पिंटू कुमार के द्वारा संपूर्ण राष्ट्रीयकरण पर बल दिया गया।

मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव डॉ राजेश राम की अध्यक्षता एवं बामसेफ के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के संचालन में द्वितीय सत्र में "पूंजीपतियों की गुलामी राष्ट्र को ले डूबेगी - मूलनिवासी बहुजनों एक हो जाओ" विषय पर बामसेफ के प्रदेश संगठन सचिव परशुराम मांझी, लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार अधिवक्ता, बनारसी दास अधिवक्ता, राजकिशोर सिंह अधिवक्ता, मूलनिवासी संघ के प्रदेश संगठन सचिव सुरेश प्रसाद, दिनेश दास आदि वक्तागण के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन के लिए मूलनिवासी संगठनों की एकता करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन में बामसेफ के जिलाध्यक्ष विनय पासवान, महासचिव तरुण तारा, दामोदर मांझी, सुधीर कुमार, करण कुमार, मोहन राम आदि कार्यकर्तागण का सफल सहयोग रहा।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap