Tranding
Tue, 21 Apr 2026 05:33 PM

डीडीसी के खिलाफ बीएलओ ने किया हंगामा,घेराव,दिया सामूहिक इस्तीफा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

डीडीसी सुमित कुमार पर अभद्रता एवं गाली गलॉज करने काआरोप लगाकर चनपटिया प्रखंड सभागार में,

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा हो रही थी,इसी बीच डीडीसी ने एक शिक्षक को गाली गलौज और अभद्रता करना शुरू कर दिया,तभी सभी बीएलओ बैठक से बाहर निकल गए, और हंगामा करना शुरू कर दिया।इसके बाद सामूहिक इस्तीफा,प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दिया,सभी बीएलओ ने कार्य नहीं करने की बात कही,उन लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि डीडीसी सुमित कुमार को एआरओ के पद से हटने तक वह लोग काम नहीं करेंगे।

इस मामला को देखते हुए

वरीय उप समाहर्ता चनपटिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे,सभी ब

बीएलओ को शांत करने का प्रयास किया,मगर सफलता नहीं मिली,इसके बाद उपसमाहर्ता प्रखंड बीडिओ कार्यालय में जाकर बैठ गए, बीएलओ के शिष्ट मंडल से बातचीत की। इसी बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी,रविंद्र कुमार भी पहुंचे,और शिक्षकों से बातचीत की। 

सभी बीएलओ ने जिला शिक्षा पदाअधिकारी से कहा कि हम शिक्षकों(बीएलओ) के प्रतिष्ठा को देखते हुए इस कार्य से मुक्त कर दिया जाए।

जिला पदाधिकारी ने इस समस्या के समाधान के लिए एक जांच टीम गठन किया है और जांच प्रतिवेदन सौंपने को कहा है,जांच प्रतिवेदन के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।डीडीसी,सुमित कुमार ने कहा के मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap