Tranding
Mon, 01 Jun 2026 12:54 PM

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने परतावल ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण...

अचानक ब्लाक पर सीडीओ के पहुंचते ही ब्लॉक कर्मियों के बीच मचा हडकंप।

परतावल, महराजगंज,उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन ने परतावल ब्लॉक का औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच किया। जांच के उपरांत ब्लाक सभागार में उन्होंने ब्लॉक के सभी सचिवों एवं एडीओ की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शासन से प्राथमिकता वाले कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूरा करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान बीडीओ श्वेता मिश्रा, श्याम सुंदर तिवारी, दिलिप कुमार गौतम,दिलिप कन्नौजिया, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap