Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:07 AM

ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से युवक की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटिया चौक पर देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी प्रेम राम के पुत्र दीपू कुमार उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है दीपू दसवीं का छात्र बताया गया है, हालांकि इस साल मैट्रिक का परीक्षा नहीं दे सका था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया पहुंचा दिया,

पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक को शाम के समय सब्जी खरीदने के लिए कटिया चौक पर गया था, जहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी,जिससे वह बुरी तरह घायल से घायल हो गया,स्थानीय लोगों की सहायता से उसके बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है,सन्नाटा छा गया है। उपस्थित थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, साथ ही ट्रैक्टर ट्राली चालक की गिरफ्तारी के लिए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap