Tranding
Sat, 28 Feb 2026 09:09 AM
राजनीति / Jul 23, 2023

पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जदयू की गया से पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव की तीसरी पुण्यतिथि जिला परिषद परिसर कार्यालय में मनाई गई।बिंदी यादव जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने समाज हित मे बढ़ चढ़ कर काम किया था। वह भी जदयू के नेता हुआ करते थे। तीसरी पुण्य तिथि के अवसर पर मगध प्रमंडल और गया जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग गया आए हुए थे।

राजनीतिक दल से भी लोग इस मौके पर शामिल होकर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जदयू के एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने भी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर हर कोई बिंदी यादव की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। कई भाव विह्वल भी नजर आ रहे है। जिला परिषद में लोगों की भारी भीड़ बनी हुई रही। लोग उनकी आदमकद प्रतिमा पर कतारबद्ध हो कर पुष्प अर्पित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap