Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:10 PM

न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में वार्षिक अवकाश के उपरांत चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड,बलिया। स्थानीय कस्बे के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में शनिवार को वार्षिक अवकाश के उपरांत चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हे- मुन्ने बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। शुभारंभ उभांव के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कहा कि वार्षिक अवकाश के दौरान बच्चों के मनोरंजन का समय आता है। जिससे बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से संतुष्ट होकर नई ऊर्जा के साथ पूरे मनोयोग से नए सत्र में पठन-पाठन करते हैं। प्रबंधक सतीश दुबे ने समर कैंप की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समर कैंप बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, गेम्स, इंग्लिश स्पीकिंग, डिबेट आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे ने आभार प्रकट किया। प्रिंसिपल पूनम प्रसाद में छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap