Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:31 PM

भीमपुरा पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बंधित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है।

बलिया पुलिस बयान के अनुसार आज दिनांक 10.06.2025 को भीमपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 सुभाष यादव मय हमराह हे0का0 आकिब जावेद द्वारा थाना भीमपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/25 धारा 115(2),351(2),80,85 बीएनएस व 3/4 DP ACT थाना भीमपुरा बलिया से सम्बंधित वांछित अभियुक्त निलेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र राम निवासी इन्दऊपुर मोहम्मदपुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 36 वर्ष को उसके निवासग्राम इन्दऊपुर मोहम्मदपुर उसके घर के पास से समय 06.40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap