Tranding
Sat, 28 Feb 2026 11:30 AM
धार्मिक / Apr 12, 2025

111 बार हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ भण्डारे का आयोजन

जंगल धूसड़, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

जंगल धूसड़ स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन कर शनिवार को 111 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है । बजरंग दल और माई सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव पर क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों द्वारा हवन व आरती किया गया । प्रसाद के रूप में बुनिया का वितरण कर भण्डारे का भी आयोजन किया गया है । हनुमान भक्तों ने जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ तिनकोनिया नंबर दो जंगल में जाकर वहां मौजूद बंदरों को चना, गुड़, बिस्कुट और केला खिलाकर किया गया । वहां से पदयात्रा करते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंचते ही सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ 111 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया है । इस अवसर पर रामानंद, कृष्ण मोहन, साधू, दीनानाथ, संतलाल, झीनक, मुनीन्द्र कुमार, लालू, रामप्रताप, प्रदीप, गोपाल, कुक्कू उर्फ मनीष और तुलसी सहित तमाम लोगों के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ ।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap