Tranding
Mon, 01 Jun 2026 01:24 PM

थाना दुबहड़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त व थानाध्यक्ष दुबहड़ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व मे आज दिनांक- 08.06.2025 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह फोर्स के रवाना शुदा देखभाल क्षेत्र जनेश्वर मिश्रा सेतु पर चेकिंग की जा रही थी की चेकिंग के दौरा एक व्यक्ति राजेश साहनी पुत्र रघुनाथ साहनी निवासी ग्राम पुरैनीया थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 32 को बिहार प्रान्त मे तस्करी हेतु 01 बैग में ऑफिसर च्वाईश टेट्रा पैक ब्राण्ड की कुल 55 टेट्रा पैक (9 लीटर 900 ग्राम) अंग्रेजी शराब के साथ समय 12.42 बजे गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व माननीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया व कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 82/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

India khabar
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap