Tranding
Sat, 30 May 2026 08:18 AM

ट्रेन से गिरने पर एक युवक की हुई मौत, हुआ पोस्टमार्टम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया मझौलिया रेलखंड पर छावनी के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल युवक के परिजनों की सूचना मिलने पर उसे टेंपो पर लाद कर जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई मृतक की पहचान मनवा पुल थाना क्षेत्र के जोकहा गांव के वार्ड नंबर 3 निवासी,सतीश ठाकुर की 30 वर्षीय पुत्र, चंदन ठाकुर के रूप में की गई है,वह नरकटियागंज में हलवाई का काम करता था काम करके अपना घर बेतिया लौट रहा था,तभी प्रातः 5:00 बजे के करीब ट्रेन से गिरकर बेहोश हो गया,पुलिस को सूचना मिलने पर,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से उसे जीएमसीएच बेतिया इलाज के लिए लाया गया,साथ ही पुलिस के द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई,परिजन अस्पताल में पहुंचकर पोस्टमार्टम होने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर घर लौट गए ,जिसे सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया,जहां उसकी मौत हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap