Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:24 PM

अर्जक संघ ने आडंबर रहित शादी समारोह का किया आयोजन

पूर्व मुखिया जानकी यादव की बेटी के विवाह में लगा राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं का जमघट

कम समय व कम खर्चे में अर्जक संघ कर रही है शादियां :रामभजन मानव

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया।जिले के बाराचट्टी प्रखंड के सेवई गांव में बीते रात मानववादी संगठन अर्जक संघ के तत्वाधान में अर्जक पद्धति से विवाहित कार्यक्रम का आयोजन अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वहीं गया कॉलेज गया के भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष अवकाश प्राप्त प्रो.रामकृष्ण प्रसाद यादव ने अर्जक रीति रिवाज से शादी संपन्न करायी।बुमेर पंचायत के पूर्व मुखिया जानकी प्रसाद यादव की बेटी कुमारी सीता का अर्जक विवाह इसी जिले के धनगाई थाने के दिवनियां गांव के रहने वाले दिवंगत रामचंद्र यादव के पुत्र राजेश कुमार के साथ इलाके के जाने-माने पत्रकार व अर्जक संघ के जिला मंत्री विनोद विरोधी ने वर वधू को प्रतिज्ञापन कराई तथा मानव मानव की बराबरी वाले समाज की स्थापना के लिए संकल्प ली ।इस अवसर पर शोषित समाज दल के वरीय नेता रामभजन मानव ने वैवाहिक कार्यक्रम को विधिवत उद्घाटन करते हुए विषमता मूलक संस्कृति को त्याग कर मानवतावादी संस्कृति अपने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि अर्जक संघ लंबे अर्से से कम समय व कम खर्चे में गांव गिरांव से लेकर प्रदेश व देश स्तर पर शादियों का आयोजन करते चली आ रही है। इस अवसर पर रोहतास की सृजन टीम व मानववादी गायिका कुमारी सविता ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। वैवाहिक कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों में शिक्षक सुरेश कुमार दास,विष्णुदेव यादव, नन्हे यादव, भुनेश्वर यादव ,राजेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने वर-बधू को शुभकामना देते हुए उनके वैवाहिक जीवन को उज्जवल बनाने की कामना की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने इस तरह के वैवाहिक कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

Karunakar Ram Tripathi
179

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap