Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:01 PM

बड़े धूमधाम से मनाया गया श्री संकट मोचन महावीर मंदिर का चतुर्थ स्थापना दिवस..

रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय 

दुबहर,बलिया।

गोंड़हरा बाजार स्थित मां जोहरी जी के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री संकट मोचन महावीर मंदिर का चतुर्थ वर्षगांठ सोमवार की देर शाम को मनाया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया था। आचार्य पंडित चंद्रमणि त्रिपाठी कुन्नूँ ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति कर श्री संकट मोचन महावीर मंदिर का चतुर्थ स्थापना वर्ष गांठ संपन्न कराया।

  तत्पश्चात विशाल भंडारे में गांव तथा क्षेत्र के हजारों लोगों ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विनोद भारती, राजनाथ यादव, राम प्रकाश गुप्ता, परशुराम गुप्ता, अशोक सोनी, शिवजी सोनी, दीपू यादव, सुनील ओझा, राकेश यादव, पंचाँनंद गुप्ता, बच्चालाल गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजकुमार पासी, गुड्डू सोनी, मोनू गुप्ता, अखिलेश पासवान, पवन यादव, रंजीत तुरहा, श्रीकांत तुरहा, शत्रुघ्न तुरहा, आदि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap