Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:43 AM
धार्मिक / May 27, 2025

बलिया जिला विश्वकर्मा सम्मेलन की तैयारी बैठक 1 जून को।

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

आगामी जुलाई माह में होने वाले विश्वकर्मा सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु विश्वकर्मा महासभा की एक बैठक 1 जून को श्री नाथ बाबा मंदिर रसड़ा परिसर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर आहूत की गई है। 

बैठक की जानकारी देते हुए विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय शर्मा ने बताया कि जुलाई माह में एक विशाल विश्वकर्मा सम्मेलन का प्रस्ताव है जिसकी तैयारी बैठक 1 जून को श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर में स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में होगी। बैठक में विश्वकर्मा समाज के टीका देवरी निवासी विनोद शर्मा के पुत्र जिसने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में बलिया जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया है, को सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में विश्वकर्मा महासभा के मंडल अध्यक्ष लल्लन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश सचिव चंदन शर्मा, विधानसभा बलिया शिव शक्ति शर्मा, विधानसभा रसड़ा संरक्षक विंध्याचल शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व विश्वकर्मा बंधुओं के पहुंचने की संभावना है। 

मार्कंडेय शर्मा ने जिले के जिले के समस्त विश्वकर्मा बंधुओं से बैठक में पहुंचकर अपनी राय देने की अपील की है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap