Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:57 AM
अपराध / May 23, 2025

दो गोतनियों के बीच हिंसक विवाद में 8 लोग हुए जख्मी।

इलाज जारी,3 के इलाज हेतु जीएमसीएच बेतिया रेफर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

योगापट्टी थाना क्षेत्र के दुबौलिया गांव के निवासी, जमील मियां के घर की दो गोतनी के बीच झगड़ा शुरू हुआ,झगड़ा बड़े संघर्ष में बदल गया।घटना में 8 लोग घायल हुए हैं,घायलों की पहचान एक पक्ष के अमजदआलम,अफजल आलम,शैलियां खातून,जबकि दूसरे पक्ष के सुलेमान मियां, मासूमा खातून,अरबाज आलम,रेहाना खातून जख्मी हुए हैं।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसको देखकर पुलिस ने उचित कार्रवाई की। योगापट्टी थाना प्रभारी,कंचन भास्कर ने संवाददाता को बताया कि घटना की जानकारी मिली है, दोनों पक्षों कीओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन प्राप्त होते ही उचित

कारवाई की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap