Tranding
Mon, 01 Jun 2026 07:12 PM

केंद्रीय श्रम महासंघों ने हड़ताल की तिथि को 9 जुलाई कर दिया है।

कानपुर, उत्तर प्रदेश

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच कानपुर

श्रमिक संगठनों ने 20 मई को प्रदेश की राजधानियों, जिलों और कार्यस्थलों पर प्रदर्शन करने के लिए हड़ताल का आह्वान किया था। जिसे केंद्रीय श्रम महासंघों ने हड़ताल की तिथि को 9 जुलाई कर दिया है।

श्रमिक संगठनों ने कहा कि आतंकवादी नरसंहार और उसके बाद की घटनाओं के कारण देश में व्याप्त ऐसी गंभीर स्थिति के बाद भी, केंद्र और कई राज्यों की सरकारों द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों और कर्मचारियों पर हमले जारी रखे हुए है।

श्रमिक संगठनों ने कहा कि सरकार के संरक्षण में एक ओर नियोजकों द्वारा काम के घंटे एकतरफा बढ़ाए जा रहे हैं, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभों का उल्लंघन किया जा रहा है। श्रमिकों, विशेष रूप से ठेका श्रमिकों की बिना किसी दंड के उनकी सेवाओं से छंटनी की जा रही है। जो कि बेहद चिंताजनक है।

हम जिम्मेदार देशभक्त नागरिकों के एक अभिन्न अंग के रूप में केंद्रीय श्रम महासंघों के संयुक्त मंच ने श्रम संहिताओं के लागू करने और श्रमिकों, किसानों और आम लोगों की अन्य वैध मांगों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को 20 मई से पुनर्निर्धारित कर नौ जुलाई, 2025 को करने का निर्णय लिया है।

हम मजदूरों, किसानों और जनता के साथ आंदोलन से संबंधित जागरूकता और जनसंपर्क अभियान जारी रखेंगे। इसी क्रम में 20 मई को अपर श्रमायुक्त कार्यालय सर्वोदय नगर में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में असित कुमार सिंह संयोजक, उमेश शुक्ला,राजीव खरे, तारणी कुमार पासवान, एस ए एम ज़ैदी, गौरव दीक्षित आर डी गौतम,धर्मदेव, रामप्रकाश राय, मो वशी,योगेश ठाकुर, मिनाक्षी सिंह राणा प्रताप सिंह,ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

भवदीय असित कुमार सिंह, संयोजक केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच कानपुर

India khabar
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap