Tranding
Tue, 02 Jun 2026 12:36 AM

बेल्थरा रोड, रोडवेज परिसर में बन रहे श्री शिव मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया। बेल्थरा रोड नगर के बस स्टेशन परिसर में भव्य श्री शिव मंदिर का निर्माण चल रहा है, पिछले कुछ दिनों से मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। मंदिर के निर्माण कार्य की सम्पूर्ण जिम्मेदारी उठाने वाले लोगों का मानना है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद इस मंदिर का पूर्वांचल में एक स्थान होगा। निर्माणाधीन मंदिर में शिव प्रतिमा के साथ-साथ श्री हनुमान जी, श्री ठाकुर जी एवं श्री शनि देव जी की भी प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। समस्त नगरवासी एवं रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नगर सहित क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमी सज्जनों, श्रद्धालु भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक दान देकर सहयोग कर, मंदिर को भव्य और दिव्य बनवाने में पुण्य के भागी बनने की अपील की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap