Tranding
Sat, 30 May 2026 04:31 PM

छः कट्ठा जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को मौत के घाट उतारा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

6 कट्ठा जीवनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक,डब्लू कुमार,उम्र 40 वर्ष बताई गई है।मृतक बगहा पुलिस जिला के बथवारिया थाना क्षेत्र के चंद्रराहा रुपोलियो गांव का रहने वाला बताया गया है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला कि भगत यादव,टुनटुन यादव और अनिलअपने सहयोगियों के साथ विवादित 6 कट्ठा जमीन पर जोताई कर रहे थे,इसका विरोध करने गए प्रसाद और उनके तीन साथियों के साथ आरोपीय ने जमकर मारपीट की,इस मामले में व प्रसाद के अलावा भिखारी प्रसाद,संजय प्रसाद, हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी कोअस्पताल में पहुंचाया गया,जहां डब्लू प्रसाद ने दम तोड़ दिया,अन्य तीनों घायलों की हालतअभी भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल नाका थाना प्रभारी, बसंत कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है ,और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap