Tranding
Wed, 18 Jun 2025 05:41 AM

मंगल कारा बेतिया में बंदी दरबार का किया गया आयोजन:-जिला पदाधिकारी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय द्वारा मंडल कारा बेतिया में बंदी दरबार काआयोजन किया गया।बंदी दरबार में जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को दी जा रही सुविधाएं से जिलाधिकारी अवगत हुए,साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समस्याओं का निराकरण, जिलाधिकारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने 1000 सेअधिक बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग इंसान हैं,सभी को स्वतंत्रता का अधिकार है,कुछ भटकाव एवं भूलचूक के कारण जो लोग कारा मेंआए हैं,उनके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बंदी दरबार काआयोजन कारा में बंद बंदियों की समस्याओं को सुनने एवं उनका उचित निराकरण करने के लिए किया गया है।उन्होंने बंदियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा जेल का नाम बदल कर कारा एवं सुधार सेवाएं कर दी गयी है।सरकार के द्वारा कारा के अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि उनके कार्य,व्यवहार, संस्कृति में बदलाव आए।

जिलाधिकारी ने बंदियों से कहा कि मैंआपको नियम कानून की बातें नहीं बता रहा हूँ,बल्कि व्यावहारिक बातें बता रहा हूँ,ताकिआपको आसानी से समझ मेंआ सके। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व मैं जेलआईजी था।कारा की व्यवस्थाओं में सुधार करने की सार्थक कार्रवाई की गई, जिसका लाभआज बंदियों को सुगमतापूर्वक मिल रहा है। किसी भी बंदी को कोई असुविधा नहीं हो,इसका ध्यान दिया जा रहा है।अत्याधुनिक सुविधाओं एवंआधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कारा में आदर्शआचरण प्रस्तुत करने पर सजा कीअवधि में कमी होती है,इसलिए सभी बंदी सचेत रहकरआपसी समन्वय से रहें,कोई प्रतिकूल कार्य नहीं करें,अपनेआचरण में बदलाव लाएं,समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें। उप विकासआयुक्त,सुमित कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बंदी दरबारअभियान के माध्यम सेआपकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का हमेशा यह प्रयास रहा है कि बंदियों को कारा में मूलभूत सुविधाएं मिले,इस हेतु कार्रवाई भी की जा रही है।जेल मैनुअल केअनुरूप बंदियों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है।अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच,कुमार रविन्द्र ने बंदियों से कहा कि न्याय संहिता,प्रावधानों का उल्लंघन नहीं हो। मौलिक कर्तव्यों का अनुपालन करें। सामान्य एवं उत्तम नागरिक बनें।बंदी दरबार में बंदी नवनीत रंजन ने जिलाधिकारी को लौरिया अशोक स्तंभ का स्वनिर्मित पेंटिंग समर्पित किया।

वहीं जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक बेतिया,शौर्य सुमन द्वारा मंडल कारा का निरीक्षण भी किया गया,इसके साथ ही अधीक्षक,जेल कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बंदियों को जेल मैनुअल केअनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया,शौर्य सुमन,उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार,अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा,सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

India khabar
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap