Tranding
Wed, 15 Apr 2026 07:37 AM

प्रयाग में "ऑल इंडिया मीडिया महाकुंभ 2025" का हिस्सा होंगे मानवाधिकार पत्रकारिता के अन्तर्राष्ट्रीय संवाहक डॉक्टर शशि भूषण

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

144 वर्षो के बाद लगने वाला महाकुंभ के अवसर पर प्रयाग में इस बार राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा 15 और 16 फरवरी को "ऑल इंडिया मीडिया महाकुंभ 2025" का आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर पवित्रा मोहन सामंतराय, संयोजक पत्रकार इस्ताक अहमद एवं कमलेश कौशाम्बी है।इनके आमंत्रण पर इस मीडिया महाकुंभ में देश के लगभग सभी राज्यों से पत्रकार हिस्सा लेंगे।बिहार से सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंटरनेशनल इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष एवं मानवाधिकार पत्रकारिता के अन्तर्राष्ट्रीय संवाहक डॉक्टर शशि भूषण कुमार को आमंत्रित किया गया है।डॉक्टर कुमार इस ऑल इंडिया मीडिया महाकुंभ 2025 के हिस्सा होंगे।इनके साथ पत्रकार कुंदन कुमार और डॉक्टर मुकेश कुमार भी इस महाकुंभ में शिरकत करेंगे।15 फरवरी को प्रयाग के कौशाम्बी में पत्रकारों का संवाद,सम्मान एवं देश भर आये हुये अतिथि स्वरूप प्रतिनिधियों के लिए सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस मीडिया महाकुंभ के अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री,कई एमएलए,एमपी एवं केंदीय मंत्री को आमंत्रित किया गया है।वहीं16फरवरी को सभी सम्मानित पत्रकार भाइयों को आयोजक पत्रकार मित्रों द्वारा प्रयाग के संगम में डुबकी लगाने एवं आराधना करने की व्यवस्था भी की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap