Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:17 AM

अधिकारों की लड़ाई के लिए जन सुराज ने बिहार सत्याग्रह आश्रम का अभियान छेड़ा - शोएब अहमद खान

पटना, बिहार। 

जन सुराज पार्टी के राज्य कार्यवाहक सदस्य शोएब अहमद खान आज पटना के मरीन ड्राइव स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रशांत किशोर के कंधों को मज़बूत किया। उन्होंने बताया कि आज ही प्रशांत किशोर ने छात्रों के सम्मान में 15 दिन से चले आ रहे अपने आमरण अनशन को तोड़ा। उन्होंने बताया कि बिहार के कोने कोने से लोग इस सत्याग्रह में शामिल हो रहे हैं जो ये बताता है कि वो भी सड़ी हुई व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। उन्होंने बताया की जन सुराज सिर्फ़ राजनीतिक दल नहीं बल्कि ये एक अभियान है अपने अधिकारों को जानने और हासिल करने का। आज बिहार ग़रीब राज्य की श्रेणी में है, बेरोज़गारी है, पलायन है, अशिक्षा है इसी को ख़त्म करने का नाम जन सुराज है। BPSC छात्रों के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य का सौदा नहीं होना चाहिए। अगर ये बात मीडिया में आ रही है कि BPSC में धांधली होती है तो नीतीश कुमार जांच बैठाये आखिर वो डर क्यों रहें। ये शर्म की बात है कि दूसरे राज्य में बिहार सरकार के सहयोगी दल बिहारियों को लेकर अपमानजनक बातें करते हैं। बिहारी को थप्पड़ मारे जाते हैं धमकी दी जाती है और इन सबकी वजह है पलायन है और उसकी वजह है बेरोज़गारी। इसीलिए जन सुराज प्रमुख प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार सत्याग्रह आश्रम का आह्वान किया है जहां बिहार के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं और सत्याग्रह का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए हम सभी लोगों को सामूहिक रूप से प्रयास करने की ज़रूरत है। उन्होंने राजद व जदयू को भी ज़िम्मेदार मानते हुए कहा कि लंबे समय तक इन दोनों दलों ने बिहार में शासन किया है और उसके बाद भी अन्य राज्यों में कोई बिहारी को अपमानित करे तो ये इन दोनों दलों के लिए भी शर्म की बात होनी चाहिए। आखिर आज तक क्यों किसी ने मेड इन बिहार के बारे में नहीं सोचा ये एक बड़ा सवाल है जिसे बिहार की जनता को सरकार से पूछना चाहिए। पलायन को लेकर जन सुराज पार्टी बड़ा अभियान चला रहा है और अगर जनता जन सुराज को समर्थन देती है तो बिहार में जनता का सुंदर राज स्थापित होगा।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap