Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:45 PM

नगर प्रखंड चंदौती में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का बेलागंज विधायिका मनोरमा देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार

नगर प्रखंड चंदौती में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख कार्यालय का बेलागंज विधायिका मनोरमा देवी और जिला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया।कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी और उप प्रमुख सतीश पटेल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नगर प्रखंड चंदौती के सभी पंचायत समिति सदस्य और सभी मुखिया उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद पदभार ग्रहण करने के क्रम में प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने पंचायत समिति सदस्य और मुखिया एवं क्षेत्र के ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस तरह से मेरा समर्थन किया इसके मैं सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहूंगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय से यदि क्षेत्र की जनता को किसी तरह की कोई शिकायत हो तो वह सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। हर संभव निष्पादन करने का प्रयास करूंगी। प्रखंड में विकास के कार्यों के एवज में लोगों से अवैध वसूली की जाती है। इस पर तत्काल रोक लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

साथ ही प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर प्रखंड क्षेत्र का चौमुखी विकास करने का संपूर्ण प्रयास करूंगी। इस मौके पर चंद्र भूषण दास, अजीत यादव, आदित्य कुमार, संजू साव, अशोक यादव, उदय पासवान, प्रदीप आदि मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap