Tranding
Sat, 30 May 2026 05:51 PM

तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर नाबालिग छात्रा की मौत, मचा कोहराम,सड़क जाम

रिपोर्ट- मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव के निकट एन एच 22 हाजीपुर - मुजफ्फरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर एक नाबालिग छात्रा की मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र होकर एन एच 22 को आग जलाकर पूरी तरह घंटो जाम कर दिया।जिससे हाजीपुर - मुजफ्फरपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह लगभग चार - पांच घंटे ठप हो गया।घटना की सूचना पर हाजीपुर सदर थाना और काजीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची।लेकिन लोगों में काफी आक्रोश देख वह पीछे हट गए।इस दौरान उग्र लोगों ने दर्जनभर गाड़ियों को अपना निशाना बनाया और शीशा को फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना के बारे में सूत्र बताते हैं कि धोबघट्टी गांव निवासी अंजु कुमारी (13 वर्ष) पिता नरेश शर्मा कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी।सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतका के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।उग्र प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत के बाद हाजीपुर सदर एसडीओ व अन्य अधिकारी ने समझा बुझाकर शांत किया।लोगों की मांग थी कि मृतका के परिवार को सरकारी मुआवजा दी जाए।वहीं स्थानीय जिला पार्षद मुकेश कुमार ने मिडिया को बताया कि यहां पर एन एच 22 के बीच में कोई भी ओवर ब्रिज नहीं है।सड़क से इस पार से उस पार जाने के लिए भी कोई बीच में रास्ता नहीं है।बहुत बहुत दूर पर रास्ता छोड़ा गया है।जिसके कारण लोग बीच में से ही सड़क पार करते हैं।जिस कारण घटना होती है।एन एच आई को चाहिए कि इस जगह पर कोई भी ओवर ब्रिज बना दे ताकि लोग सड़क पार आसानी से कर सके।वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।जबकि मृतका के गांव में कोहराम मचा है।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap