Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:24 PM

किशोरियों के उन्नति के लिए प्रयास रत है राज्य सरकार :ज्योति

बाल रक्षा भारत मिशन के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार

जिले के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर के प्रांगण में बाल रक्षा भारत मिशन के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ड्रीम एक्सीलेटर परियोजना के तहत "किशोरियों का खुद का विकास कैसे हो"विषय पर परिचर्चा आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आए बाराचट्टी विधायिका ज्योति मांझी ने कहा कि किशोरियों के उन्नति के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इनके उन्नति का ही परिणाम है कि गांव समाज के किशोरिया आज पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बतायी कि किशोरियों की अशिक्षा में अभिभावकों का भी हाथ है, अतएव शिक्षा से वंचित अभिभावक इसके प्रति सचेत हो।उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार उद्यमी योजना के तहत प्रशिक्षित किशोर किशोरियों को 10 लाख रूपये ऋण मुहैया करा रही है,जिसमें 50 फ़ीसदी का अनुदान है। किशोरियां सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बने। इस अवसर पर कार्यशाला में आए किशोरियों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपे। जिसमें ग्राम स्तर पर होने वाले ग्राम सभा में युवा लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, बेहतर करने वाले किशोर किशोरियों को प्रोत्साहित करने, पंचायत स्तर पर पुस्तकालय का निर्माण करने, पंचायत स्तर पर खेल का मैदान की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगे शामिल है। कार्यशाला में अपने विचार रखने वाले अन्य लोगों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, महेश कुमार संतोषी, शंभू कुमार रंजन, प्रखंड प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह,बाल रक्षा अभियान के प्रांतीय सहायक प्रबंधक असीम कुमार मंडल के अलावे ममता कुमारी,सविता कुमारी, राजेंद्र कुमार, रमेश कुमार, रितिका रंजन, सोनाली कुमारी,राखी कुमारी,सीमा कुमारी ,आशीष कुमार प्रमुख थे कार्यशाला की अध्यक्षता मिशन के छेदी प्रसाद मंडल एवं संचालन किशोरी सोनी आर्य ने की। इस दौरान ग्रामीण किशोरियों व महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित व उत्पादित वस्तुओं का प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे आगंतुक अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap