Tranding
Sun, 14 Jun 2026 11:53 PM
राजनीति / Jun 14, 2026

मटेरा में ओवैसी की एंट्री मुस्लिम नेतृत्व को मजबूत करने नहीं बल्कि उसे खत्म करने की साजिश।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के बीच मटेरा विधानसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने मटेरा में एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आगमन पर तीखा हमला बोलते हुए इसे मुस्लिम समाज को बांटने और भाजपा को फायदा पहुंचाने की सोची-समझी रणनीति करार दिया है।सपा नेता मेकरानी ने जारी बयान में गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मटेरा से वर्तमान में एक मुस्लिम बेटी मारिया शाह विधायक हैं, जो समाज की मजबूत आवाज हैं। ऐसे में खुद को मुसलमानों का खैरख्वाह बताने वाली पार्टी एक स्थापित मुस्लिम महिला विधायक के खिलाफ ही चुनाव लड़ने क्यों आ रही है? उन्होंने कहा कि सच यह है कि इस पार्टी से प्रदेश में बचे-खुचे मुस्लिम विधायक और सांसद बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं, और यह मुसलमानों की कियादत (नेतृत्व) चमकाने के नाम पर उसे पूरी तरह समाप्त करने का खेल है।मेकरानी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह पार्टी केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां मुस्लिम समाज पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ताकत से मजबूत स्थिति में है, ताकि मुस्लिम वोटों में बिखराव पैदा कर वर्तमान सेक्युलर विधायकों को हराया जा सके और भाजपा की दोबारा सरकार बनाई जा सके।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये लोग चुनाव बाद अपना सियासी फायदा लेकर हैदराबाद चले जाएंगे और पीछे कुछ बहुरूपियों को जज्बाती बयानबाजी के लिए छोड़ जाएंगे। बयान के अंत में उन्होंने समाज के पदाधिकारियों और जनता से अपील की कि वे इन बहुरूपियों के झांसे में न आएं और अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर 'पीडीए मिशन' के तहत समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap