अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक बोधगया में ।
विनोद विरोधी
गया, बिहार।
अखिल भारतीय किसान सभा की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक बोधगया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर, महासचिव आर बैकैया तथा प्रदेश अध्यक्ष सीताराम शर्मा के नेतृत्व में हुई। बैठक में देशभर से आए किसान नेताओं और प्रतिनिधियों ने कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही कृषि उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि बढ़ती खेती लागत और प्राकृतिक आपदाओं से किसान परेशान हैं, इसलिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को किसानों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कृषि संकट, फसल बीमा, किसानों की आय वृद्धि, भूमि अधिकार तथा ग्रामीण रोजगार जैसे मुद्दों पर भी प्रस्ताव पारित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को किसान संगठनों के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए और उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
बैठक के अंत में किसान हितों की रक्षा तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए देशव्यापी आंदोलन को और व्यापक रूप से चलाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया और किसानों की एकजुटता पर बल दिया।