Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:13 PM

जिले के सभी थानो में दंगा नियंत्रण टीम का हुआ गठन, एस पी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन केआदेश के आलोक में,जिले के सभी थानों में दंगा नियंत्रण टीम का गठन हुआ।इस टीम के गठन हो जाने से अब कहीं भी दंगा या विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने होने पर उसे नियंत्रित करने में पुलिस को बहुत ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी,सूचना मिलते ही दंगा नियंत्रण टीम त्वरित कार्रवाई करेगी।पुलिस अधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस जिला के सभी थानों में दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया है, दंगा याआपात स्थिति में निपटने के लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी गई है,साथ ही टीम को संसाधन से भी लैस किया गया है।पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी,विनोद कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि थानों में तैनात पुलिस जवानों को ही दंगा नियंत्रण टीम में रखा गया है।आपात स्थिति से निपटने के लिए इन्हें विशेष ट्रेनिंग मिली है। सुरक्षा के लिए दंगा नियंत्रण टीम के जवानों व पुलिस पदाधिकारी को हेलमेट,बॉडी प्रोटेक्टर,चेस्ट गार्ड,डंडाआदि संसाधन उपलब्ध कराया गया है,ताकि किसी भी परिस्थिति में, सुरक्षित रहते हुए अपने काम को पूरा कर सके।लोगों का कहना है की दंगा नियंत्रण टीम गठन होने से सबसे ज्यादा फायदा पुलिस पदाधिकारी को ही मिलेगा, ऐसी स्थितिआने पर उन्हें बहुत ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap