Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:02 PM
अपराध / Jan 05, 2025

विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद: समेकित जांच चौकी डोभी से 3947 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार।

 बरामद शराब रांची से लाई जा रही थी।

 रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक पर लगे 443 कार्टूनों से 3947 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस मामले में अधिकारियों ने एक शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया है।गिरफ्तार कारोबारी राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला हैं। आरोपित कारोबारी ने बताया कि उक्त शराब रांची में लादी गई थी और यूपी के गोरखपुर में खपाने की तैयारी थी।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया भारती ने बताया कि बीते शनिवार को समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से एम.जेड 01एस/ 4549 नंबर के ट्रक पर लगे कल 3947 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया हैं। बरामद शराब अनेक तरह के बोतलों में अनेक तरह में उपलब्ध थे जिसे अधिकारियों ने गुप्त सूचना का आधार पर पकड़ा हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक पर सवार शराब कारोबारी मेहरा राम (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। गिरफ्तार कारोबारी राजस्थान प्रांत के बाड़मेर जिला अंतर्गत सिन्धरी थाना के करना चंपा भाखरी गांव का रहने वाला हैं। उन्होंने बताया कि जप्त ट्रक का चेचिस एवं इंजन नंबर को मिटाकर साक्ष्य को छुपा दिया गया हैं। इस मामले में अनुसंधान कार्य जारी है।छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों में उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीति कुमार, प्रभात कुमार,दीपक कुमार राम,विक्की कुमार, उत्तम कुमार, समेत गृह रक्षक एवं सैफ के जवान मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
177

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap