Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:41 PM

नर्तकी संग तपंचा लहराना युवक को मांगा पड़ा, प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शादी ब्याह,छठियार,बर्थडे पार्टी में युवकों के द्वारा हथियार लहराना एक आम बात बन गई है,ऐसे मौके पर युवक उत्साहित होकर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना उनके लिए गौरव की बात बन जाती है,इसी को लेकर कई बार कई घटनाएं भी हो चुकी हैं,मगर फिर भी इस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। 

इसी क्रम में,थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड नंबर 17 में एक युवक को देसी कट्टा लहराना मांगा पड़ गया। ग्रामीणों ने कट्टा छीन लिया,पुलिस के हवाले कर दिया,हालांकि आरोपी युवक फरार हो गया,लेकिन पुलिस केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। रात्रि समय वार्ड नंबर 17 के वीरेंद्र प्रसाद के पोते का छटीयार था,इसमें परिवार वालों द्वारा लोगों को मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बांधा गया था, आर्केस्ट्रा में नर्तकियों को नाचते समय प्रमोद प्रसाद का पुत्र,भोला कुमार देसी कट्टा लहरा रहा था,जिसे नर्तकी डर जा रही थी,यह देख ग्रामीण भोला को पड़कर उसका कट्टा छीन लिए,इसी बीच भोला मौका का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया,पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap