Tranding
Mon, 01 Jun 2026 07:55 PM

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते हुए डीएम व एसपी ने आमजन की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया..

करुणाकर राम त्रिपाठी 

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने आज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में जनसुनवाई करते हुए जनमानस की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कुल 41 मामले प्रस्तुत किए गए जिनमें से 2 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का निर्देश संबंधित को दिया गया। समाधान दिवस में मंगलपुर के एक शिक्षा मित्र के विद्यालय में अनियमित रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बीएसए को इस मामले की जांच कर संबंधित शिक्षा मित्र का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण गंभीरता से करें, जिसमें सामान्य प्रकरण 48 घंटे के भीतर सुलझाए जाएं और भूमि विवाद जैसे जटिल मामलों में संबंधित विभागों की टीम बनाकर कार्यवाही किया जाए। इस मौके पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ सदर आभा सिंह, सीएमओ डॉ0 श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap