Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:09 PM
यातायात / Jul 19, 2023

टैफिक के नियमो का पालन करना चाहिये- राजवीर सिह

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

वर्तमान समय मे दुर्घटनाये बढ़ती जा रही है,हमे इसको रोकने के लिये दो पहिया वाहन चालको को हेल्मेट अवश्य लगाना चाहिए उसके साथ पीछे बैठै लोगो के लिए भी हेल्मेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह बात यातायात निरीक्षक राजवीर सिंह परिहार ने आज सिविल लाइन स्थित जी एन के इंटर कॉलेज मे बच्चो को जागरूक करने के लिए कही, उन्होने यह भी कहा कि बच्चे अपने माता पिता के साथ साथ मुहल्ले, रिश्तेदार और दोस्तो को भी जागरूक करे,टैफिक के नियमो का पालन करने से काफी हद तक दुर्घटना को रोका जा सकता है आज हमे जागरूक रहने की आवश्यकता है। आये अतिथियो को घन्यवाद देते हुये प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला ने कहा कि आज बच्चो को यातायात के नियमो की जानकारी हुई है। बच्चे आज से ही यातायात के नियमो का पालन करेगे व आम जनमानस को जागरूक भी करेगे।इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से देव सिंह पाल यातायात उपनिरीक्षक, प्रदीप शर्मा यातायात उपनिरीक्षक, स्टाफ शिक्षक व शिक्षकाओ के साथ स्कूली छात्रों को जागरूक किया गया। जिसमे मुख्य रूप से आलोक पाण्डेय ,वीरेंद्र सिंह यादव, जयंत कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, शिवेंद्र सिंह भदौरिया,रवि कुमार, अजीत शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap