Tranding
Fri, 17 Apr 2026 09:30 PM

छठ घाट पर महिला छठ व्रतियों के लिए रहेगा ड्रेसचेंजिंग रूम :- डी एम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण एवं जिला पुलिस कप्तान ने छठ घाटों का निरीक्षण करने के बाद छठ घाटों के समितियां को यह निर्देश दिया कि महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्दे नजर पर्याप्त संख्या में ड्रेस चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जानी है। श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े,जहां गहराई ज्यादा हो वहां मजबूत बैरिकेटिंग करना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। घाटों पर एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ की टीम रहेगी, इसके साथ ही गोताखोरों की व्यवस्था की जाए,घाटों पर बिजली व्यवस्था को अच्छी तरीके से निगरानी आवश्यक है।घाटों की तरफ जाने वाली सड़कों पहुंच पथ की लेवलिंग करने,साफ सफाई,चुना ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि व्यवस्था करने को आदेश दिया गया है।पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। महत्वपूर्ण छठ घाटों पर चिकित्सकीय दल,एंबुलेंस आवश्यक दवाई,पैरामेडिकल स्टाफ आदि की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने संवाददाता को बताया की विधि व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap